(सबसे बड़े पंचायत बिर्रा वार्ड 1 और 3 की गली)
*बिर्रा- किसी भी जनप्रतिनिधियों से अपेक्षा की जाती है कि गांव में बिजली-पानी और स्वच्छता बनाए रखें। परंतु यह चरितार्थ बम्हनीडीह विकासखंड के ग्राम पंचायत बिर्रा जो सबसे बड़ा पंचायत है जहां ऐसी बुनियादी सुविधाएं तो कल्पना से परे है। बिर्रा के सरपंच सहित पंच परमेश्वर भी अपने वार्ड में ऐसी गंदगी में गुजर बसर करना अपना सौभाग्य मान रहें हैं।
हम बात कर रहे हैं बिर्रा पंचायत के वार्ड क्रमांक 1-2-3 भाटापारा की मुख्य गली की जहां पानी निकासी की व्यवस्था नहीं होने के कारण पानी जम कर किचड़ में तब्दील हो चुका है जिससे हर समय बदबू आती है। एक तरफ सरकार स्वच्छता की ढिंढोरा पीट रहीं हैं वहीं जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा के कारण जनता दुख भोग रहीं हैं।*

0 टिप्पणियाँ