Music

BRACKING

Loading...

वृक्षारोपण किए जाने हेतु स्थान किए चिन्हित

 


शिवपुरी,   कलेक्टर श्री अक्षय कुमार सिंह द्वारा वृक्षारोपण हेतु तहसीलवार स्थान चिन्हांकित किए गए हैं। म.प्र.उच्च न्यायालय खण्डपीठ ग्वालियर द्वारा कतिपय प्रकरणों में आवेदनकर्ताओ एवं अभियुक्तों को स्वयं के व्यय पर आवेदनकर्ताओं एवं अभियुक्तों के घर के आसपास सार्वजनिक मार्ग, सडक के किनारे अथवा जिले में कलेक्टर, राजस्व प्राधिकारी द्वारा चिन्हाकिंत स्थानों पर छायादार, फलदार वृक्षों के वृक्षारोपड हेतु निर्देशित किया गया है।
जिसके तहत समस्त चिन्हांकित स्थानों पर न्यायालयों के आदेशों के पालन में वृक्षारोपण आवेदनकर्ताओं, अभियुक्तों द्वारा विभिन्न शर्ताे के अधीन किया जा सकेगा। जिसमें उक्त स्थान केवल वृक्षारोपण कार्य हेतु चिन्हांकित किये गये है। शासकीय परिसर अथवा स्थानों में वृक्षारोपण संस्था प्रमुख द्वारा परिसर एवं स्थान के अंतर्गत चिन्हांकित क्षेत्र में किया जा सकेगा ताकि वृक्षारोपड कार्य को व्यस्थित रूप दिया जा सके।  
चिन्हित किए गए स्थानों में शिवपुरी शहरी क्षेत्र में पॉलिटेक्निक कॉलेज छत्री रोड, पोस्ट मैट्रिक छात्रावास, खिन्नी नाका, शासकीय फिजीकल कॉलेज, शासकीय आई.टी.आई. झांसी रोड शिवपुरी, शासकीय लाल (गर्ल्स) कॉलेज, जेल परिसर बडौदी, सिद्धेश्वर महादेव मंदिर परिसर, कृषि हल यंत्र आफिस 27 नं कोठी निर्धारित किए गए है। शिवपुरी ग्रामीण क्षेत्र शा.मा.वि.लालगढ, शा.मा.वि.गुरावल, शा.मा.वि.सेंवढा, शा.मा.वि.भानगढ़, मुक्तिधाम परिसर भानगढ़, शासकीय हाईस्कूल रायश्री, शा.मा.वि.करमाजकलां, ई.जी.एम. शाला दरोनी, मुक्तिधाम भैंसोरा, शा.मा.वि.भावखेडी, नवीन शासकीय मण्डी पिपरसमा, प्राथमिक विधालय मुढैनी, पंचायत भवन हातौद एवं शासकीय हाईस्कूल कोटा निर्धारित किए गए है।
इसी प्रकार शासकीय महाविद्यालय पोहरी, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पोहरी, शासकीय औधोगिक संस्थान पोहर, तहसील कार्यालय बैराड, कार्यालय जनपद पंचायत पिछोर, औधौगिक प्रशिक्षण संस्थान पिछोर, शासकीय मॉडल स्कूल पिछोर, कृषि उपज मंण्डी पिछोर, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी कार्यालय कोलारस, शासकीय माध्यमिक विधालय कोलारस, उत्कृष्ट विद्यालय मानीपुरा, कृषि उपज मंडी लुकवासा, कृषि उपज मंडी खरई, हाई स्कूल सेसई सडक, मिनी आई.टी.आई ग्राउण्ड बदरवास, बी.एस.एन.एल. ऑफिसर बदरवास, फॉरेस्ट थाना बदरवास, हायर सेकेण्डरी स्कूल बदरवास, तहसील कार्यालय परिसर नरवर, जनपद पंचायत कार्यालय नरवर, शासकीय हॉस्पीटल परिसर करैरा, शासकीय मॉडल स्कूल परिसर करैरा, श्मशान घाट परिसर करैरा निर्धारित किए गए है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ