बिर्रा जांजगीर-चांपा:-
राज्य परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा राजीव गांधी शिक्षा मिशन, छत्तीसगढ़ के सितंबर माह के चर्चा पत्र वेबसाइट में नवाचरी शिक्षकों के बेहतरीन कार्यों के लिए चर्चा पत्र में शामिल किया है। आवश्यकता होने पर नवाचारी शिक्षकों को आपस में अकादमिक चर्चाओं में सहयोग ले सकते हैं।
चर्चा पत्र में पीएलसी सेमरिया में मोहल्ला क्लास आफलाइन क्लास, जनसमुदाय पालक व छात्र छात्राओं के बीच जागरूकता अभियान चलाने प्रोफेसनल लर्निंग कम्यूनिटी को सक्रिय रखने के लिए विकास खंड श्रोत समन्वयक हिरेन्द्र कुमार बेहार जी,बीआरपी शशिबाला सिंह दिव्यांग बच्चों को घर घर जाकर शिक्षा देना,शैक्षिक समन्वयक अफरीद शरद चतुर्वेदी को पहाड़ा अभियान के लिए, श्रीमती मंजूषा मिंज मैडमजी को व कृष्ण कुमार कुर्रे जी(शिक्षक दंपति) को पढई तुहर दुवार कार्यक्रम के अंतर्गत सीजीबीएसई द्वारा संचालित राज्य स्तरीय आन-लाइन कक्षा में खिलौना निर्माण के लिए हमारे नायक के रूप में स्थान मिला साथ ही नवाचारी शिक्षक कृष्ण कुमार कुर्रे खिलौना निर्माण उपलब्धि के लिए हमारे नायक सम्मान के साथ साथ जिला नोडल (खिलौना निर्माण)की जिम्मेदारी दी गई है।
विकास खंड-बम्हनीडीह की इस उपलब्धि के लिए बीइओ के के बंजारे, एपीसी एच आर जायसवाल, विकास खंड प्रभारी स्वीकृति मंच व सहायक मिडिया प्रभारी उमेश कुमार दुबे(पीएलसी सेमरिया),संकुल प्राचार्य बसंत चतुर्वेदी,शिवपटेल, रमेश मेहरा, कृष्ण कुमार कश्यप, विक्की चंद्रा,शैक्षिक समन्वयक रामशंकर पांडे, परमेश्वर राठौर,शैलैन्द्र तिवारी,उमेश तेम्बूलकर,माखन राठौर,शैलेश दुबे,विकेश केसरवानी, विश्वनाथ कश्यप, धरमदास मानिकपुरी,राजेश कंवर, लखन कश्यप,अरूण कश्यप,पंचराम तंबोली,नवधा चंद्रा, श्रद्धा राम डडसेना,दिलीप भारती, उदिता सिंह, पितांबर कश्यप, एकादशियां मांझी आदि सभी शिक्षक शिक्षिकाओं ने बधाई एवं शुभकामनाएं संप्रेषित किये है।

0 टिप्पणियाँ