Music

BRACKING

Loading...

स्नातक व स्नातकोत्तर एडमिशन सीट वृद्धि हेतु एबीवीपी ने दिया उच्च शिक्षा मंत्री के नाम दिया ज्ञापन।



इस विषय में नगर मंत्री विवेक धाकड़ ने बताया कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद शिवपुरी द्वारा शासकीय पीजी कॉलेज में स्नातक व स्नातकोत्तर कि सीट भर जाने के कारण बहुत से  विद्यार्थी प्रवेश लेने से वंचित रह गए। ऐसे में जो विद्यार्थी गरीब हैं, वो विद्यार्थी बाहर अन्य किसी जिले में जाकर पढ़ने में असमर्थ हैं, यदि सीटों में वृद्धि नहीं होती तो ऐसे में कई विद्यार्थी होंगे जिनकी पढ़ाई छूट सकती है। अतः एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने विद्यार्थियों की समस्या देखते हुए सभी संकायों में सीट वृद्धि हेतु उच्च शिक्षा मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर नगर मंत्री विवेक धाकड़, प्रांत कार्यकारिणी सदस्य आदित्य पाठक,प्रद्युम्न गोस्वामी, जिला सोशल मीडिया सहप्रमुख देवेश धानुक, संदीप शर्मा, रत्नेश तिवारी, रोहन देव पाल, अभिषेक सिंह चौहान, राधिका खंडेलवाल श्रेया मुद्गल, के साथ-साथ 50 से अधिक छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ