Music

BRACKING

Loading...

अभिकर्ता फलेश पाण्डेय को मिला स्वतंत्रता दिवस बीमा चैंपियन ट्रॉफी

 (उत्कृष्ट कार्य के लिए शाखा प्रबंधक अल्बन टोप्पो ने दी बधाई)



बाराद्वार:- देश की अग्रणी बीमा कम्पनी भारतीय जीवन बीमा निगम द्वारा अभिकर्ताओं के लिए समय-समय पर प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती हैं जिससे अभिकर्ता फलेश पाण्डेय ने बिलासपुर मंडल द्वारा स्वतंत्रता दिवस बीमा चैंपियन ट्रॉफी प्रतियोगिता में मेडल,प्रशस्ति पत्र सहित ट्रॉफी हासिल किया जिसे भारतीय जीवन बीमा निगम चांपा शाखा के प्रबंधक अल्बन टोप्पो द्वारा प्रदान किया गया। डिवीजन स्तर पर अभिकर्ताओं को मेडल,ट्राफी,प्रशस्ति-पत्र देकर उनको लगातार एलआईसी द्वारा प्रोत्साहित किया जाता है। 

           भारतीय जीवन बीमा निगम के अंतर्गत बिलासपुर डिवीजन ने बीते जुलाई माह में अभिकर्ताओं के लिए स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बिलासपुर डिवीजन की ओर से प्रतियोगिता आयोजित की गई थी जिसमें मेंडल,प्रशस्ति पत्र और ट्रॉफी अभिकर्ताओं के लिए प्रतियोगिता आयोजित किया गया था। इस प्रतियोगिता में उमरेली निवासी अभिकर्ता फलेश पाण्डेय ने सीमित समय में प्रतियोगिता की आहट पूर्ण कर प्रतियोगिता जीतकर बीमा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर स्वतंत्रता दिवस बीमा चैंपियन ट्रॉफी अपने नाम करने पर विकास अधिकारी संतोष चक्रवर्ती एवं शाखा प्रबंधक अल्बन टोप्पो ने बधाइयां दी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ