मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.पवन जैन द्वारा नियमित रूप से कोविड वैक्सीनेशन की समीक्षा की जा रही है। डॉ. जैन ने अधीनस्थ अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि कोविड से बचाव का प्रमुख माध्यम वैक्सीनेशन ही है। इसलिए सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों को कटिबद्ध होकर शत प्रतिशत वैक्सीनेशन का प्रयास करना चाहिए। जितनी जल्द हम वैक्सीनेशन का लक्ष्य प्राप्त कर लेंगे, उतनी जल्दी ही कोविड से होने वाली मौतों पर काफी हद तक विजय पा लेंगे।
डॉ.जैन ने कहा कि जिला एवं विकासखण्ड के अधिकारी उन ग्रामों को चिह्नित करें जिनमें वैक्सीनेशन कराने में लोग डर रहे हैं या उन ग्रामों में कोई भ्रांति फैली हुई है। अधिकारी एवं कर्मचारी स्वयं दल के रूप में वहां जाकर लोगों को वैक्सीनेशन के लाभ बताएं तथा भ्रांति व भय को दूर करें। जिससे शत प्रतिशत वैक्सीनेशन हो सके।
इस कार्य के लिए मुख्य रूप से एएनएम और आशा कार्यकर्ता प्रभावी भूमिका का निर्वहन करें एवं वरिष्ठ अधिकारियों को यह जानकारी दें कि किस गांव में कितने परिवार वैक्सीनेशन से छूटे हैं। आशा सहयोगनी और सुपरवाइजर मिलकर आशाओं की बैठक का आयोजन करें और इस कार्य को गति प्रदान करें।
0 टिप्पणियाँ