शिवपुरी-
समाज कोई भी किसी भी समाज का सामाजिक अपमान कोई भी बर्दाश्त नहीं करेगा यही वजह है कि छतरपुर में सरेआम करणी सेना द्वार सामाजिक बैठक कर यादव समाज को गालियां देते हुए अपमान किया गया और इस सामाजिक अपमान को यादव समाज कभी बर्दाश्त नहीं करेगा, हालांकि पुलिस ने प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है बाबजूद वह लोग जिन्होंने यह सामाजिक अपमान किया है उनके विरूद्ध गंभीर धाराओं में प्रकरण पंजीबद्ध होना चाहिए ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति ही ना हो सके। उक्त बात कही यादव महासभा के जिलाध्यक्ष कल्याण सिंह यादव ने जो स्थानीय राधाकृष्ण मंदिर पर आयोजित यादव महासभा की बैठक उपरांत निकाली गई रैली के बाद कलेक्ट्रेट पहुंचकर संयुक्त कलेक्टर दीपक शुक्ला को सौंपे गए ज्ञापन के बाद पत्रकारों को संबोधित करते हुए बोल रहे थे।
0 टिप्पणियाँ