Music

BRACKING

Loading...

टूरिस्ट वेलकम सेंटर पर खेलकूद व रंगारंग कार्यक्रम आज जेसीआई शिवपुरी डायनेमिक संस्था करेगी महिलाओं के लिए कार्यक्रम एवं प्राइज वितरण

 



शिवपुरी,   
जिला पुरातत्व पर्यटन एवं संस्कृति परिषद के तत्वाधान में पर्यटक स्वागत केंद्र छत्री रोड पर प्रति रविवार की तरह इस रविवार को भी विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएगें। जिले के नागरिकों के स्वस्थ एवं फिट रहने के लिए योगा विथ योगा मेन ऑफ मध्य प्रदेश श्री राहुल के मार्गदर्शन में प्रातः 7 से 8 तक आयोजित किया जाएगा। प्रसिद्ध युवा प्रशिक्षक जिन्होंने दिल्ली, मुंबई एवं लद्दाख आदि बड़े महानगरों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है। वह अपने कुशल मार्गदर्शन में योगा कार्यक्रम के अंतर्गत लोगों को अपने अनुभव साझा करते हुए प्रशिक्षण देंगे। साथ ही आज शाम को 5 बजे रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
डिप्टी कलेक्टर श्रीमती शिवांगी अग्रवाल ने बताया कि डीएटीसीसी के द्वारा जिला एवं शहर की प्रतिभाओं को गीत गायन, नृत्य, संगीतकला सहित अनेक कलाओं में निखारने व पर्यटन को बढ़ावा देते हुए बेहतर तरीके से विकसित करने हेतु कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। जिसमें बच्चों सहित हर आयुवर्ग के लोगों द्वारा अपनी कला को प्रदर्शित किया जा रहा है।
महिलाओं के लिए प्रतियोगिता का आयोजन
जेसीआई डायनेमिक संस्था की जिलाध्यक्ष शशि शर्मा एवं उनके साथियों तथा संस्था द्वारा रविवार को शाम 5 बजे से महिलाओं एवं बालिकाओं के लिए रस्सी कूद, कबड्डी, खो-खो सहित अन्य प्रतियोगिताओ का आयोजन कर उन्हें सम्मानित भी किया जाएगा।
होंगे गीत गायन व भजन
 कार्यक्रम में मुकेश आचार्य, आशीष जैन,दिव्यांश जैन, गिरीश मिश्रा, अनमोल भार्गव, पार्थ शर्मा, यशस्वी उपाध्याय, खुश भार्गव, शिवन्या भार्गव, आयुषी गुप्ता व विनीत शर्मा ग्रुप द्वारा रंगारंग प्रस्तुति की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ