Music

BRACKING

Loading...

विकास खंड-बम्हनीडीह में संभागीय बिलासपुर सहायक संचालक सराफ जी का आकस्मिक विद्यालय भ्रमण/अवलोकन

 


बिर्रा जांजगीर-चांपा-आज दिनांक 29 9 2021 को संभागीय कार्यालय बिलासपुर के सहायक संचालक सुधीर सराफ जी का अपने विभागीय भ्रमण के दौरान संकुल केन्द्र शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चांपा में आगमन हुआ। इस अवसर पर बम्हनीडीह ब्लॉक के कर्मठ बीआरसी हीरेंद्र बेहार जी विशेष रूप से उपस्थित थे।

अपने शासकीय सेवा में व्याख्याता गणित के रूप में प्रथम नियुक्ति संस्था में आकर पुराने नए सभी स्टाफ एवं छात्र-छात्राओं से मिलकर उन्हें बहुत  अच्छा लगा। विद्यालय की साफ-सफाई, रंग रोगन, दिवाल चित्र, पोस्टर एवं सभी कक्षाओं में मौजूद शिक्षकों छात्रों की उपस्थिति, सभी छात्र छात्राओं के द्वारा मास्क का उपयोग करने, कोविड-19 का पालन करने,अध्ययन अध्यापन की व्यवस्था को देखकर अत्यंत खुश हुए, और उत्कृष्ट व्यवस्था के लिए प्राचार्य श्रीमती कुमुदिनी द्विवेदी मैडम की प्रशंसा किए।

निरीक्षण के तहत् सहायक संचालक महोदय जी के द्वारा कक्षा में उपस्थित होकर बच्चों से रूबरू हुए और उन्हें अपने अत्यंत प्रभावशाली उद्बोधन के द्वारा  शिक्षा की महत्ता पर मार्गदर्शन एवं प्रेरणा प्रदान किए।

इस दौरान सहायक संचालक सुधीर सराफ ,बीआरसी हीरेंद्र बेहारजी, प्राचार्य श्रीमती कुमुदिनी द्विवेदी जी के द्वारा नवनिर्मित शासकीय हायर सेकेंडरी भवन का निरीक्षण भी किया गया। सहायक संचालक के निरीक्षण के दौरान उप प्राचार्य भास्कर शर्मा, व्याख्याता रमाकांत साव सहित  विद्यालय परिवार उपस्थित थे।

उक्त आशय की जानकारी व्यावसायिक शिक्षक रविंद्र कुमार द्विवेदी व ब्लाक सहायक मिडिया प्रभारी उमेश कुमार दुबे ने दी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ