Music

BRACKING

Loading...

ऑक्सीजन प्लांट में हो रही देरी पर भी प्रभारी मंत्री ने कहा-सही तारीख बताओ, अब तारीख नहीं बढ़ाऊंगा

 


ग्वालियर बाढ़ राहत, ऑक्सीजन प्लांट व देरी से पहुंचे कुछ अफसरों के कारण प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट की बैठक में सदस्योंं ने सवाल खड़े किए। इसके बाद मंत्री कुछ असहज हुए और कहा-मुझे टाइम बताएं, नहीं तो अब कार्रवाई होगी। बाढ़ राहत के मामले में जो शिकायते हैं उनकी दोबारा जांच कराएं। जिला आपदा प्रबंधन ग्रुप की यह बैठक कलेक्ट्रेट में रविवार शाम को हुई। इसमें यातायात, आवारा पशु, मौसमी बीमारियों सहित कई मुद्दों पर चर्चा हुई।

जानिए... बैठक में किस मुद्दे पर क्या हुई चर्चा

  • ऑक्सीजन प्लांट: सांसद विवेक शेजवलकर ने कहा, उन्हें जो तारीख बताई गई थी वह निकल गई। सीएमएचओ ने कहा-बजट की दिक्कत है। मंत्री ने कहा कि सही तारीख बताओ। इसके बाद डेट नहींं बढ़ेगी कार्रवाई की जाएगी। तय हुआ कि मुरार में 7 दिन और हजीरा, मोहना, हस्तिनापुर में 10 दिन में प्लांट लगेगा।
  • आवारा पशु: एक सदस्य ने कहा, शहर में आवारा पशु से जाम लगता है। पशु पालकों के खिलाफ एफआईआर होनी चाहिए। प्रभारी मंत्री ने कहा पहले पशु मालिकों को समझाएं न मानें तो कार्रवाई करें। मंत्री ने एसपी से कहा जहां ज्यादा ट्रैफिक जाम होता है वहां सुधार का प्लान तैयार कर काम करें।
  • बाढ़ राहत: भाजपा नेता कौशल शर्मा व मोहन सिंह राठौर ने कहा कि डबरा में तीन पटवारियों के व्यवहार से लोगों में गुस्सा है। बाढ़ से क्षतिग्रस्त कच्चे-पक्के मकानों के सर्वे को लेकर भी दिक्कत है। प्रभारी मंत्री ने कहा कि दोनों मामलों की जांच करा ली जाए।

खराब ट्रांसफार्मर पर भी बात

  • मोहना में एंबुलेंस आना है पर एक लाख रुपए कम है, टेंडर नहीं आए हैं।
  • प्रभारी मंत्री ने बांधों में पानी व खराब ट्रांसफार्मर पर भी बात की। दोनों विभागों के अफसर न पहुंचने पर नाराजगी जताई। ऊर्जा मंत्री ने कहा, ट्रांसफार्मर मरम्मत में किंतु परंतु नहीं चलेगा।
  • आलू अनुसंधान केंद्र का लिया जायजा: प्रभारी मंत्री सिलावट ने एयर टर्मिनल के लिए दी गई केंद्रीय आलू अनुसंधान केंद्र की जमीन का जायजा लिया और अिधकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ