भोपाल। मध्य प्रदेश की एक लोकसभा और तीन विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनावों को लेकर बीजेपी ने तैयारियां शुरू कर दी है. राजधानी भोपाल में उपचुनाव को लेकर सीएम हाउस में भाजपा सत्ता और संगठन की उच्च स्तरीय बैठक हुई. बैठक में सीएम शिवराज सिंह चौहान, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा सहित संगठन के पदाधिकारी और सरकार के मंत्रियों में उपचुनाव में जीत के फार्मूले पर चर्चा हुई.
बैठक के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि उपचुनाव वाले क्षेत्रों में प्रभारी मंत्री पूरी शिद्दत से जुट जाएं. प्रभारी विधानसभा पर पूरी तरह से फोकस करें. उपचुनाव में जी-जान से जुट जाना है. उन्होंने कहा कि सुनिश्चित करें कि जो घोषणाएं हुई हैं, वो समय रहते पूरी हो जाएं.
वहीं, बैठक के बाद PWD मंत्री गोपाल भार्गव ने कहा कि उपचुनाव को लेकर रणनीति बनाई गई है. मंत्रियों को दी गई जिम्मेदारियों को लेकर भी बैठक में चर्चा हुई है. उन्होंने कहा कि संगठन को लेकर भी चर्चा हुई है. सब अपने-अपने काम में जुटेंगे.बता दें कि मध्य प्रदेश की 1 लोकसभा और 3 विधानसभा सीटों पर होने वाल उपचुनाव का ऐलान हो चुका है. 11 अक्टूबर से नामांकन भरे जाएंगे, जबकि 30 अक्टूबर को मतदान होगा और 3 नवंबर को चारों सीटों के परिणाम आएंगे.
0 टिप्पणियाँ