Music

BRACKING

Loading...

CM शिवराज के OSD ने दिया इस्तीफा



 मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से इस वक्त की एक बड़ी खबर आ रही है. यहां मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के सेवानिवृत्त आईएएस अफसर ओएसडी आनंद शर्मा ने इस्तीफा दे दिया है. सरकार ने उनका इस्तीफा तत्काल प्रभाव से मंजूर भी कर लिया है. 

मुख्यमंत्री के बेहद भरोसेमंद अफसरों में से एक शर्मा ने चुनाव आचार संहिता लगते ही त्यागपत्र मुख्यमंत्री को भेज दिया था. सूत्रों के मुताबिक वह चुनाव के इस दौर में मुख्यमंत्री के साथ रहेंगें. इस्तीफा न देने की स्थिति में वह चुनाव के दौरान मुख्यमंत्री के दौरों में शामिल नहीं हो पाते. कुछ साल पहले आईएएस अफसर अरुण भट्ट ने भी इसी के चलते मुख्यमंत्री के ओएसडी पद से इस्तीफा दिया था.

बता दें कि आनंद शर्मा सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी हैं. वे सागर और उज्जैन के कमिश्नर रह चुके हैं. साथ ही आनंद शर्मा राजगढ़ और विदिशा जिले के कलेक्टर भी रहे हैं.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ