Music

BRACKING

Loading...

मोदी सरकार का किसानों के लिए अहम फैसला ,रबी की फसल की MSP में बढ़ोतरी


केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने बुधवार को किसानों के लिए अहम फैसला लिया है. केंद्रीय कैबिनेट ने साल 2022-23 के सीजन के लिए रबी की फसलों के न्यूनतम  समर्थन मूल्य  में बढ़ोतरी की है. कृषि कानून को लेकर किसानों द्वारा किए जा रहे आंदोलन के बीच ये फैसला लिया गया है.  

केंद्र सरकार ने गेहूं के लिए एमएसपी में 40 रुपये की बढ़ोतरी की है, जो अब 2015 रुपये तक पहुंच गई है. जबकि जौ की एमएसपी में 35 रुपये की बढ़ोतरी की गई है

सरकार के मुताबिक, मसूर, रेपसीड तथा सरसों (₹400 प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी) के एमएसपी में पिछले वर्ष की तुलना में उच्चतम वृद्धि की गई है, इससे सभी अधिदेशित रबी फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य में बढ़ोतरी होगी. 

केंद्र सरकार की ओर से पिछले कुछ वक्त में अलग-अलग फसलों की एमएसपी में बढ़ोतरी की जा रही है. सरकार का दावा है कि किसानों को लेकर जो फैसले लिए गए हैं, उससे किसानों की आय दोगुनी करने की ओर एक अहम कदम बढ़ाया जाएगा

किसानों के आंदोलन के बीच MSP में बढ़ोतरी


बता दें कि सरकार की ओर से ये फैसला तब लिया गया है, जब कृषि कानूनों के मसले पर किसानों का आंदोलन जारी है. किसान पिछले करीब 10 महीने से पहले ही दिल्ली की अलग-अलग सीमाओं को घेरे हुए हैं और अपना विरोध दर्ज करवा रहे हैं.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ