Music

BRACKING

Loading...

जिला स्तरीय बैंक लोन मेला 21 अक्टूबर को,

 


जांजगीर-चांपा, 18 अक्टूबर, 2021/  मार्गदर्शी बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, जांजगीर द्वारा जिला स्तरीय बैंक लोन मेला का आयोजन 21 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से  हाई स्कूल मैदान जांजगीर में  किया जा रहा है।  मेले में मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना एवं प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2021-22 में ऋण हेतु किये गये आवेदन में ऋण स्वीकृति के संबंध में चर्चा की जाएगी। सभी हितग्राहियों से कहा गया है कि वे मेले में उपस्थित होकर अपने ऋण प्रकरणों के संबंध में चर्चा कर निराकरण कर सकते है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ