शिवपुरी आजीविका मिशन के तहत संचालित स्व सहायता समूह महिला सशक्तिकरण की दिशा में काम कर रहे हैं। समूह से जुड़कर महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही हैं। ऐसी ही महिलाओं ने अपने अनुभव साझा किये। जनकल्याण और सुराज अभियान के तहत शिवपुरी में आयोजित कार्यक्रम में स्व सहायता समूह की महिलाओं को ऋण वितरित किया गया ताकि महिलाएं अपनी गतिविधि संचालित कर सकें और आगे बढ़े। इस दौरान कुछ सफल महिलाओं ने मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान को अपनी सफलता की कहानियां भी बताई।
इस दौरान ग्राम नगरैला तहसील खनियांधाना निवासी श्रीमती दुर्गेश राजा चौहान ने बताया कि वे लक्ष्मी स्वसहायता समूह की सदस्य होने के साथ-साथ मध्यांचल ग्रामीण बैंक में बैंक सखी हैं। समूह से जुड़ने से पहले मुझे ये तक पता नहीं था कि बैंक कैसा होता है। समूह से जुड़ने के बाद बैंक में आना जाना सीखा और आजीविका मिशन से मुझे बैंक सखी का प्रशिक्षण दिया गया।उन्होंने बताया कि मैं बैंक सखी का कार्य करती हूं और क्षेत्र में स्थित समूहों के बैंक संबंधी कार्य कराती हूं। समूह की महिलाएं बैंक में खाता खुलवाने के लिए मुझसे मिलती हैं। समूहों को ऋण दिलवाने में बैंक सखी का महत्वपूर्ण योगदान है। इस वर्ष मेरे द्वारा समूहों के 250 बचत खाते खुलवाए गए हैं और 16 समूहों को 48 लाख रूपए का ऋण भी दिलवाया है। 263 समूह के मैंने व्यक्तिगत खाते भी खुलवाए है। दुर्गेश ने बताया कि आज हमारे समूह महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए काम कर रहे हैं महिलाएं इन समूहों से जुड़े
0 टिप्पणियाँ