Music

BRACKING

Loading...

संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर लखीमपुर खीरी(यू.पी.) में शहीद हुए किसानों के समर्थन में 26 अक्टूबर 2021 को विशाल आम सभा-पवन शर्मा,जिला सचिव भाकपा


बिलासपुर- संयुक्त किसान मोर्चा के आहवान पर दिल्ली बॉर्डर पर पिछले 11 महीने से किसान आंदोलन कर रहे हैं। और लखीमपुर खीरी (यू.पी.) में शहीद हुए किसानों के समर्थन में  विशाल आमसभा  राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत केंद्र सरकार द्वारा तीनों काले कृषि कानून  एवं पेट्रोल डीजल, गैस, खाद्य बीज, दवाओं के बढ़ते दामों के खिलाफ लड़ने एवं निजीकरण को रोको काम दो की मांगों को लेकर किसानों के समर्थन में दिनांक 26 अक्टूबर 2021 को विशाल आम सभा समय: दोपहर 1 बजे, से सभा स्थल ग्राम आंकडीह ब्लॉक एवं तहसील मस्तुरी, जिला बिलासपुर (छ.ग)में रखा गया है।

मुख्य मांगे

1. तीन काले कृषि कानूनों को रद्द करो ।

2. कृषि उपज का न्यूनतम समर्थन मूल्य की गारंटी वाला कानून बनाने, बिजली संशोधन बिल 2020 को वापस लो।

 3. फोर लेबर कोड को रद्द करने एवं सरकारी उपक्रमों के निजीकरण को रोका जाये ।

 4. पेट्रोल, डिजल, गैस के दाम कम करों। महंगाई रोको काम दो वर्ना गद्दी छोड़ दो।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता भारतीय कम्युनिस्ट नेता कॉमरेड पवन शर्मा, काम. एचडी पाइक, उदय राम टंडन, प्यारेलाल टंडन शुकलाल गडेवाल ,लक्ष्मण टंडन, संत निराला, विक्रांत शर्मा, काशीराम ठाकुर ,एडवोकेट लखन सिंह ,भरत लाल धूरी, दुखीराम गेंदले, विक्रम शर्मा पुनाराम धुरी आदी।


भवदीय 

पवन शर्मा,जिला सचिव भाकपा मो.9300350694

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ