Music

BRACKING

Loading...

शहर में बढ़ता प्रकोप:ग्वालियर में पहली बार डेंगू पीड़ितों की संख्या 631 पर पहुंची, 74 पॉजिटिव मिले, इनमें से 44 शहर के



 ग्वालियर कोरोना के बाद अब महानगर में डेंगू बहुत तेजी से अपना असर दिखा रहा है। महानगर में डेंगू नित नए रिकॉर्ड बना रहा है। गजराराजा मेडिकल कॉलेज के माइक्रो बायोलॉजी विभाग एवं जिला अस्पताल मुरार में बुधवार को डेंगू के 187 संदिग्ध मरीजों के सैंपल की हुई जांच में 74 मरीजों को डेंगू होने की पुष्टि हुई है।

इसमें से 44 ग्वालियर के और 30 अन्य जिलों के हैं। इन 44 मरीजों को मिलाकर जिले में डेंगू पीड़ित मरीजों की संख्या 600 के पार पहुंच गई है। यह पहला मौका है, जब महानगर में एक साथ 44 नए मरीज सामने आए हैं। इससे पहले बीते रोज ही डेंगू के 43 नए मरीज मिले थे।

जिले में डेंगू पीड़ित मरीजों की संख्या 631 पहुंच गई है। ध्यान देने योग्य बात यह है कि बुधवार को ग्वालियर में मिले 44 मरीजों में से 23 बच्चे हैं। 36 दिन में जिले में 604 डेंगू के मरीज मिल चुके हैं, जिसमें से 360 बच्चे हैं। जिले में डेंगू से अब तक 2 बच्चों की मौत भी हो चुकी है।

इन क्षेत्रों में आज मिले डेंगू के मरीज

डीडी नगर, लक्ष्मीगंज, गुढ़ागुढ़ी का नाका, सिकंदर कंपू, दर्पण कॉलोनी, हजीरा, पड़ाव, दर्पण कॉलोनी, चावड़ी बाजार, गांधी रोड, इंद्रानगर, आदित्यपुरम, कुंजविहार कॉलोनी, बालाबाई का बाजार, मुरार, बलवंत नगर, महाराजपुरा, गायत्री विहार कॉलाेनी, नारायण विहार कॉलोनी, निंबाजी की खो जीवाजीगंज।

डेंगू के मामले में ग्वालियर इंदौर से आगे लेकिन जबलपुर से पीछेे
प्रदेश के महानगरों में डेंगू के मरीज सबसे ज्यादा जबलपुर में मिले हैं। दूसरे नंबर पर ग्वालियर है। बीते रोज तक इंदौर दूसरे नंबर पर था लेकिन बुधवार को ग्वालियर में मिले 44 मरीज मिलने के बाद अब ग्वालियर प्रदेश के सभी महानगरों में दूसरे नंबर पर आ गया है।

100 मरीज होने में लगे 8 माह 17 दिन

महानगर में 1 जनवरी से 13 अक्टूबर तक 631 डेंगू के मरीज मिले हैं। इनमें से 1 जनवरी से 17 सितंबर तक 106 मरीज थे। 18 सितंबर से अब तक यानी 26 दिन में 525 डेंगू के मरीज मिल गए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ