Music

BRACKING

Loading...

कृष्णपुरम कॉलोनी में GF घर के बाहर नहीं निकली तो आशिक ने हवाई फायर झौंक दिया, CCTV से FIR

 


शिवपुरी की कृष्णपुरम कॉलोनी में एक युवक ने देवी पांडाल में घुस कर हवाई फायर कर दहशत फैलाई। मामले की जानकारी पुलिस को लगी तो पुलिस भी मौके पर पहुंच गई, हालांकि जब पुलिस ने पूछताछ की तो पांडाल में मौजूद लोगों का कहना था कि उन्होंने कुछ नहीं देखा है।

कृष्णपुरम कॉलोनी में देवी की प्रतिमा स्थापित की गई है। इस पांडाल में देर रात जब आरती की जा रही थी तभी वहां एक युवक मुकुल गोस्वामी वहां आया और वहां फायर कर दिया। युवक के गोली चलाते ही वहां दहशत फैल गई और भगदड़ की स्थिती निर्मित हो गई। हालांकि घटना के बाद वहां मौजूद लोग घटना देखने से इन्कार करते नजर आए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज कर लिया है। आरोपी फिलहाल फरार है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ