Music

BRACKING

Loading...

शिवपुरी : जनपद पिछोर में पंचायत निर्वाचन के संबंध में एआरओ की बैठक आयोजित


शिवपुरी            

 रिटर्निंग ऑफीसर एवं एसडीएम पिछोर जे.पी.गुप्ता ने पिछोर अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय में शनिवार को त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन के संबंध में जनपद पंचायत पिछोर के लिए नियुक्त किए गए समस्त एआरओ की बैठक रखी।
बैठक में रिटर्निंग अधिकारी ने बताया कि पंचायत निर्वाचन के लिए नियुक्त किए गए समस्त एआरओ को उनके कलस्टर में आने वाली ग्राम पंचायतों में सभी को अपने निर्धारित समय पर पहुंचना है। आवेदनों को लेकर गंभीरता से आरक्षण पर ध्यान देते हुए जिस वर्ग का आरक्षण है उसी वर्ग का आवेदन स्वीकार करना है। बैठक में निर्वाचन में आवेदक द्वारा आवेदन किए जाने से संबंधित जानकारी भी दी गई। उन्होंने बताया कि उम्र या आरक्षण से संबंधित कोई आपत्ति करता है तो शपथ पत्र के माध्यम से या वर्ग एवं उम्र से संबंधित मूल दस्तावेज उपलब्ध कराने हेतु संबंधितों को सूचना देनी होगी।
इस मौके पर तहसीलदार नरेश चंद्र गुप्ता, खंड पंचायत अधिकारी आरके टेंगर, एआरओ अरविंद तिवारी, सुधीर शर्मा, घनश्याम झा, आशीष परिहार, जुगल किशोर शाक्य एवं अन्य सहायक निर्वाचन अधिकारी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ