शिवपुरी जिले में डीएपी, एनपीके, यूरिया एवं एसएसपी उर्वरक की पर्याप्त उपलब्धता है।
कृषि विभाग के उपसंचालक श्री यू एस तोमर ने बताया कि गत दिवस तक वितरण केंद्रों से यूरिया उर्वरक 2830 मी.टन, डीएपी 16370 मी.टन, एनपीके 1314 मी.टन तथा एसएसपी 5176 मी.टन का वितरण किया जा चुका है।
उपसंचालक कृषि ने बताया कि विपणन संघ द्वारा यूरिया 666 मी.टन, डीएपी 5686 मी.टन, एनपीके 70 मी.टन, एसएसपी 35 मी.टन का वितरण किया जा चुका है। इसी प्रकार सहकारी सोसाइटी द्वारा यूरिया 497 मी.टन, डीएपी 2319 मी.टन, 216 मी.टन एसएसपी का वितरण किया जा चुका है। निजी संस्थाओं द्वारा यूरिया 1667 मी.टन, डीएपी 8365 मी.टन, एनपीके 1244 मी.टन का वितरण और एसएसपी खाद 4925 मी.टन का वितरण किया जा चुका है।
प्राप्त जानकारी अनुसार अभी 7100 मी टन यूरिया, 3186 मी टन डीएपी, 2361 मी टन एनपीके और 9932 मी टन एसएसपी की उपलब्धता है।
कृषक बंधुओं को उर्वरक पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हो सकेगा। समस्त कृषक बंधु उर्वरक शांतिपूर्वक क्रय कर सकते हैं। साथ ही सभी को सलाह दी जाती है कि डीएपी के साथ एनपीके उर्वरक का उपयोग करें यह कृषि के लिए लाभकारी है।
0 टिप्पणियाँ