Music

BRACKING

Loading...

प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत आवेदन आमंत्रित

 



शिवपुरी,  भारत सरकार की प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के अंतर्गत जिले के मत्स्य पालन क्षेत्र से जुड़े कृषकों, युवा उद्यामियों और महिला वर्ग के हितग्राहियों
को स्वयं का व्यय करके या स्वयं बैंक से ऋण लेकर योजना का निर्माण एवं क्रियान्वयन करने हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए है। इच्छुक मत्स्य पालक या कृषक आगामी 31 अक्टूबर के पूर्व सहायक संचालक मत्स्योद्योग पोहरी रोड स्थित कार्यालय में आवेदन जमा कर सकते हैं।
सहायक संचालक मत्स्योद्योग श्री एल.पी. रजक द्वारा बताया गया कि आवेदक स्वयं का व्यय करके या स्वयं बैंक से ऋण लेकर योजना का निर्माण या क्रियान्वयन कर सकते हैं तथा मूल्यांकन के बाद हितग्राही को नियमानुसार अनुदान प्रदान किया जाता है। इसमें महिला और अनुसूचित जनजाति व अनुसूचित जाति के हितग्राहियों को 60 प्रतिशत एवं शेष हितग्राहियों को 40 प्रतिशत अनुदान की पात्रता है।
प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के अंतर्गत स्वयं की भूमि पर तालाब निर्माण के 7 लाख रूपये, मत्स्य बीज उत्पादन हैचरी के लिये 25 लाख रूपये, मत्स्य बीज संवर्धन इकाई की स्थापना के लिये 6 लाख रूपये, इनपुट्स पर 4 लाख रूपये, बायोप्लाक इकाई स्थापना के लिये 7.50 लाख रूपये, आर.ए.एस. सिस्टम के लिये 50 लाख रूपये, मोटर साइकिल विथ आईस बॉक्स के लिये 75 हजार रूपये, ऑटो रिक्शा विथ आईस बॉक्स के लिये 3 लाख रूपये की नियमानुसार सहायता उपलब्ध कराई जाती है।
उन्होंने बताया कि इस योजना के उन्नति जारी वित्तीय वार्षिक कार्ययोजना जिला स्तरीय कमेटी से अनुमोदन कराकर समय-सीमा में राज्य स्तर पर स्वीकृति के लिये भेजी जायेगी विस्तृत जानकारी के लिये कार्यालयीन समय में कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ