शिवपुरी
आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत पहुंच कार्यक्रम के तहत जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री विनोद कुमार के मार्गदर्शन में तथा श्रीमती अर्चना सिंह जिला न्यायाधीश एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार सर्किल जेल शिवपुरी के बंदियों की छुट्टी, जमानत, गिरफ्तारी, अपीलीय अधिकार, प्ली बारगेनिंग निशुल्क विधिक सहायता संबंधी विषय पर विधिक साक्षरता शिविर आयोजित किया गया।
शिविर में श्री पवन शंखवार मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वारा बंदियों को पैरोल, बंदियों की छुट्टी, गिरफ्तारी, जमानत एवं अपीलीय अधिकार के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। श्रीमती शिखा शर्मा जिला विधिक सहायता अधिकारी द्वारा निशुल्क विधिक सहायता एवं अपीलीय स्तर पर विधिक सहायता के संबंध में जानकारी दी गई। कार्यक्रम के अंत में विधिक सेवा प्राधिकरण की विभिन्न योजनाओं से संबंधित पेंपलेट्स वितरित किए और उनका वाचन भी किया गया।

0 टिप्पणियाँ