डे-एनयूएलएम योजना के विभिन्न घटकों के अंतर्गत महिला स्वसहायता समूहों की बैठक शनिवार को जनपद सभागार पिछोर में आयोजित की गई। कार्यक्रम में विभिन्न स्वसहायता समूह की महिलाओं द्वारा प्रशिक्षण का लाभ प्राप्त किया गया।
प्रशिक्षण के दौरान परियोजना अधिकारी श्री महावीर जैन द्वारा अपने वक्तव्य में कहा गया कि महिला सशक्तिकरण का सबसे सशक्त माध्यम स्वसहायता समूह हैं। इसके लिए शासन की डे-एनयूएलएम योजना में ऋण का प्रावधान होकर समूहों की मदद की जाती है जिससे लोग आत्मनिर्भर बन सकें और बेहतर रोजगार की ओर अग्रसर हों। साथ ही उनके किये गये उत्पादों का विक्रय करने से अन्य लोगों को भी रोजगार प्रदान कर सकें। श्री जैन ने कहा कि शासन की अन्य योजना जैसे पीएम स्वनिधि योजना इत्यादि से जुड़कर भी शीघ्र लाभ प्राप्त कर अपने लघु उद्योगों को बेहतर प्रगति दे सकते है। बैठक में सिटी मिशन मैनेजर द्वारा योजना के घटकों को चरण वृहत तरीके से समझाया। कार्यक्रम में मुख्य नगर पालिका अधिकारी, निकाय कर्मचारी एवं स्व सहायता समूह के सदस्यों के साथ-साथ जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ