Music

BRACKING

Loading...

शिवपुरी : मंत्री श्रीमती सिंधिया आज मानस भवन में सहायक उपकरणों का वितरण करेंगी

                     


  शिवपुरी  गेल इंडिया लिमिटेड द्वारा निगमित सामाजिक दायित्व (सीएसआर) के अंतर्गत दिव्यांगजनों हेतु सहायक उपकरणों का निःशुल्क वितरण 25 अक्टूबर को किया जाएगा। खेल एवं युवा कल्याण, तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया के मुख्य आतिथ्य में मानस भवन शिवपुरी में यह कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलिम्को) के द्वारा आयोजित कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में कलेक्टर श्री अक्षय कुमार सिंह रहेंगे। साथ ही क्रियान्विक निदेशक, मध्य क्षेत्रीय श्री एस.एस.अग्रवाल, मुख्य महाप्रबंधक(गेल) श्री अनूप गुप्ता, मुख्य महाप्रबंधक(गेल, विजयपुर) श्री डी.के.जैन, उप महाप्रबंधक(सीएसआर) श्री ए.एम.त्रिपाठी, उपमहाप्रबंधक (पाईप लाईन, शिवपुरी) श्री के.सी.द्विवेदी की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। उक्त कार्यक्रम सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से आयोजित किया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ