उन्होंने बताया कि इसमें विपणन संघ द्वारा यूरिया 17 मी.टन, डीएपी 406 मी.टन, एनपीके 114 मी.टन एवं एसएसपी खाद 17 मी.टन का वितरण किया गया है। इसी प्रकार सहकारी सोसाइटी द्वारा यूरिया 17 मी.टन, डीएपी 159 मी.टन और 3 मी टन एसएसपी का वितरण किया गया। निजी संस्थाओं द्वारा यूरिया 826 मी.टन, डीएपी 261 मी.टन, एनपीके 40 मी.टन का वितरण और एसएसपी खाद 664 मी.टन का वितरण किया गया।
प्राप्त जानकारी अनुसार अभी 7304 मी टन यूरिया, 1904 मी टन डीएपी, 1957 मी टन एनपीके और 8301 मी टन एसएसपी की उपलब्धता है।
कृषक बंधुओं को उर्वरक पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हो सकेगा। समस्त कृषक बंधु उर्वरक शांतिपूर्वक क्रय कर सकते हैं। साथ ही सभी को सलाह दी जाती है कि डीएपी के साथ एनपीके उर्वरक का उपयोग करें। यह कृषि के लिए लाभकारी है।
0 टिप्पणियाँ