Music

BRACKING

Loading...

समाज को चाहिए कि अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा देने तत्पर रहें-केशव चंद्रा

(कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक चंद्रा जी)

बिर्रा- ग्राम पंचायत बिर्रा साहू समाज के तत्वाधान में आयोजित एक दिवसीय सम्मान समारोह में उपस्थित आज के मुख्यातिथि हमारे जैजेपुर विधानसभा के विधायक आदरणीय केशव चंद्रा जी थे।

(माता कर्मा की पूजा करते हुए विधायक चंद्रा जी)

कार्यक्रम का शुभारंभ भक्त माता कर्मा के चलचित्र पर पूजा अर्चना कर किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए माननीय विधायक जी ने कहा कि समाज को चाहिए की अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा देकर उनके भविष्य को उज्जवल बनाना।

(कार्यक्रम में उपस्थित लोग)

विधायक चंद्रा ने साहू समाज को सामुदायिक भवन के लिए 7 लाख रुपए,पटेल समाज को 6 लाख रुपए तो कहरा समाज को 5 लाख रुपए भवन निर्माण कार्य के लिए दिए।

(विधायक जी को शांति का बुक देते हुए मनबोध पटेल)

इसी तरह महेंद्र चंद्रा पूर्व अध्यक्ष नगर पंचायत जैजैपुर ने समाज को संबोधित करते हुए कहा कि आपने एक अच्छा सेवक चुनकर विधानसभा भेजा है जो आपकी आवाज,आपकी समस्या को विधानसभा में रखकर आपकी जरूरतों को पूरी करता है।


(शाल और श्रीफल से विधायक जी का स्वागत करते हुए एकादशिया साहू)


कार्यक्रम का संचालन पंडित जितेंद्र तिवारी द्वारा किया गया एवं आभार प्रदर्शन जनपद पंचायत सदस्य प्रतिनिधि एकादशिया साहू ने किया।

इस अवसर पर जनपद पंचायत सभापति पीली बाई एकादशिया साहू,ग्राम अध्यक्ष रामप्रसाद साहू,उपाध्यक्ष बजरंग साहू,सुरेश,बल्दू,फागू,चैतराम,शिवप्रसाद,खेमलाल,

कुलकित,विशेषण,खिलावन,रमेश,तिहारू,खिखराम साहू, सौंखी पटेल,कुश पटेल,मनबोध पटेल, एकांश पटेल,संजय,सुरेश कर्ष सहित समस्त ग्रामवासी एवं साहू समाज के लोग उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ