Music

BRACKING

Loading...

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने आरक्षक स्व. यादव के निवास पहुँचकर शोक संवेदना व्यक्त की



 मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज जीआरपी के आरक्षक स्व. श्री तुलसीराम यादव के निवास पर पहुँचकर शोक संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने स्व. यादव के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की और शोकाकुल परिवारजन को ढाढ़स बंधाया। उन्होंने परिवार की हर संभव सहायता करने का आश्वासन दिया।  

जीआरपी के आरक्षक श्री तुलसीराम यादव का 4 अक्टूबर को निधन हो गया था। वे अपने पीछे पत्नी श्रीमती सुरेखा यादव, एक बेटा कार्तिक, दो बेटियाँ स्नेहा और भूमि को छोड़ गए हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ