Music

BRACKING

Loading...

शिवपुरी में दिव्यांग प्रमाण पत्र हेतु परीक्षण शिविर आज


शिवपुरी - भिन्न प्रकार की दिव्यांगता से ग्रसित दिव्यांग व्यक्तियों के दिव्यांगता प्रमाण पत्र विकासखण्ड स्तर पर जिला मेडिकल बोर्ड के चिकित्सकों के माध्यम से परीक्षण उपरांत बनाये जाने हेतु विशेष परीक्षण शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में जनपद प्रांगण शिवपुरी में 25 अक्टूबर को प्रातः 11 बजे से विशेष परीक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा।

कलेक्टर श्री अक्षय कुमार सिंह ने शिवपुरी जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी को निर्देश दिए हैं कि दिव्यांग परीक्षण शिविरों का ग्राम पंचायत सचिव, जीआरएस, वार्ड प्रभारियों के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार कराते हुए शिविर स्थल पर आवश्यक व्यवस्थायें की जाये।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ