जांजगीर-चांपा, 09 नवम्बर, 2021/ कलेक्टर श्री जितेन्द्र कुमार शुक्ला के मार्गनिर्देशन में खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के लिए किसान पंजीयन किया जा रहा है। राज्य सरकार द्वारा पंजीयन की अंतिम तिथि 10 नवम्बर निर्धारित की गई है। बुधवार 10 नवम्बर को छठ पूजा का सामान्य अवकाश होने के बाद भी किसान पंजीयन का कार्य जारी रहेगा। इस संबंध सभी संबंधितों को निर्देशित किया गया है।
0 टिप्पणियाँ