शिवपुरी
हैदराबाद द्वारा 45 दिवसीय निःशुल्क रहवासीय एग्री क्लिनिक एण्ड एग्रीबिजनेस सेंटर (ए.सी.एण्ड.ए.बी.सी) व्यवसायिक प्रशिक्षण नोडल प्रशिक्षण संस्थान उज्जैन में आयोजित किया जा रहा है। इस प्रशिक्षण में हितग्राहियों के चयन साक्षात्कार के माध्यम से 12 नवम्बर को किया जायेगा।
नोडल अधिकारी सेडमैप-मैनेज एन.टी.आई डॉ.अविनेन्द्र सिंह चौहान ने बताया कि प्रशिक्षण पश्चात आवेदकों को खाद्य प्रसंस्करण, दुग्ध उत्पादन, एग्री क्लीनिक, कस्टम हायरिंग, पॉली हाउस, पशुपालन, पोल्ट्री एवं अन्य चिन्हित कृषि तथा संबद्ध गतिविधियों हेतु अधिकतम 20 लाख रूपये ऋण एवं 36 से 44 प्रतिशत तक अनुदान की पात्रता रहेगी।
कृषि विषय से हायर सेकेंडरी अथवा बी.एस.सी कृषि/वनस्पति विज्ञान/प्राणी विज्ञान/रसायन विज्ञान उत्तीर्ण युवा इस प्रशिक्षण हेतु आवेदन के पात्र हैं। विस्तृत जानकारी हेतु नोडल अधिकारी डॉ.अविनेन्द्र सिंह चौहान से मोबाईल 8109201387 पर कार्यालयीन समय में संपर्क करें।

अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश हेतु फार्म भरने की अंतिम तिथि अब 05 नवम्बर
शिवपुरी, अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश 2022 में कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु ऑनलाईन फार्म भरने की अंतिम तिथि अब बढ़ाकर 05 नवम्बर कर दी गई है।
प्रशासनिक अधिकारी मेजर अमृत पाल सिंह भुल्लर ने संबंधित कार्यालयों, विभागों एवं विद्यालयों से अपील की है कि इस सूचना को प्रषित करें। जिससे अधिक से अधिक अभिभावक इसका लाभ उठा सकें।
0 टिप्पणियाँ