शिवपुरी ग्वालियर का युवक अपनी फेसबुक गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए शिवपुरी जिले के गांव गणेशखेड़ा पहुंचा। कार से युवक के संग मुरैना निवासी उसका दोस्त गांव में पहुंचा जिसे लड़की के परिजन ने पकड़ लिया और पैर बांधकर उसकी जमकर मारपीट कर दी। इसके बाद लड़की के परिजन ने युवक को पुलिस के हवाले कर चाेरी का मुकदमा दर्ज कराया है। वहीं घायल युवक बल्ली कुशवाह को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जिला अस्पताल में भर्ती बल्ली (27) पुत्र सूरतराम कुशवाह निवासी बिजौलीपुरा जिला मुरैना ने बताया कि ग्वालियर में उसका चचेरा भाई लल्ली कुशवाह और जैकम उर्फ संदीप गुर्जर निवासी ग्राम बराह उत्तर प्रदेश साथ-साथ पढ़ते हैं। रविवार को जैकम गुर्जर और भाई कार से जा रहे थे, इसलिए घूमने के लिए मैं भी संग हो लिया। ड्राइवर सहित हम चारों शिवपुरी की तरफ आ रहे थे। रास्ते में पता चला कि जैकम गुर्जर फेसबुक पर मैसेज के जरिए अपनी गर्लफ्रेंड से बात कर रहा है और शिवपुरी अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने जा रहा है। रात करीब 10 बजे गणेशखेड़ा गांव के बाहर पहुंचे और गांव के मोड़ पर गाड़ी खड़ी कर दी। बल्ली के अनुसार, जैकम के संग वह और चचेरा भाई कार से उतरकर गांव की तरफ गए। एक घर के बाहर रुके तो लड़की ने गेट खोला और जैकम अंदर चला गया। बाद में चिल्लाने की आवाज आई तो देखने के लिए मैं भी अंदर चला गया। इस दौरान लल्ली और जैकम तो किसी तरह बचकर भाग गए, लेकिन लड़की के घर वालों ने मुझे पकड़ लिया।
0 टिप्पणियाँ