Music

BRACKING

Loading...

ऐसा पहली बार:भोपाल में ग्वालियर से भी ज्यादा ठंड, रात का तापमान बुंदेलखंड के हिस्सों से भी कम

 


भोपाल प्रदेश में गुलाबी ठंडक के साथ ही सर्दी बढ़ने का सिलसिला शुरू हो गया है। इस बार ठंड का नया ट्रेंड देखने को मिल रहा है। वो ये कि अक्सर कड़कड़ाती ठंड झेलने वाले ग्वालियर में इस बार अभी तक भोपाल से भी कम सर्दी पड़ रही है। रायसेन भी ग्वालियर से ज्यादा ठंडा बना हुआ है। इक्का-दुक्का दिनों को छोड़ दें तो बीते कई दिन से भोपाल में रात का तापमान ग्वालियर से कम बना हुआ है।

मौसम वैज्ञानिक डॉ जीडी मिश्रा के मुताबिक इसकी बड़ी वजह है- प्रदेश के दक्षिण-पूर्वी हिस्से से आ रही हवाओं का ठंडा होना। दक्षिण-पूर्वी हिस्से में प्रदेश के सघन जंगल हैं। सामान्य दिनों में बैतूल, छिंदवाड़ा, मंडला, बालाघाट, उमरिया जैसे दक्षिण-पूर्वी इलाकों से आ रही हवा जिन इलाकों में पहुंचती है।

वहां तापमान बढ़ जाता है, लेकिन इस बार ये तापमान गिरा रही हैं। राजधानी में इस बार अक्टूबर और नवंबर में अब तक 50 साल की तीसरी सबसे ज्यादा ठंड भी पड़ रही है। दशहरे के बाद से यहां मौसम ऐसा है कि शाम ढलते ही ठंडक शुरू हो जाती है। सुबह 8:00 बजे तक यह बरकरार रहती है।

सामान्य दिनों में जब भी हवा का रुख दक्षिण-पूर्वी होता है तो तापमान बढ़ता है, इस बार ऐसा नहीं



आगे क्या- अगले 3 दिन और कम होगा रात का तापमान

  • मौसम वैज्ञानिक पीके साहा ने बताया कि अगले 3 दिन भोपाल सहित प्रदेश के कई हिस्सों में रात के तापमान में और गिरावट का अनुमान है

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ