Music

BRACKING

Loading...

जिला पंचायत सभापति गगन जयपुरिया ने दीपावली पर्व पर जिलेवासियों को दी बधाई

 
बिर्रा-जिला पंचायत सभापति गगन जयपुरिया ने दीपावली पर्व की क्षेत्रवासियों एवं जिलेवासियों को दी बधाई जयपुरिया ने अपने संदेश में कहा कि प्रकाश पर्व – दीपावली के पावन अवसर पर मैं अपने समस्त जिलेवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ देता हूँ। पारंपरिक हर्ष और उल्लास के साथ मनायी जाने वाली दीपावली का संबंध चौदह वर्ष के वनवास के बाद माँ सीता और लक्ष्मण के साथ श्रीराम के अयोध्या वापस लौटने से है। बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक यह त्योहार श्रीराम के जीवन के महान आदर्शों में हमारे विश्वास की पुष्टि करता है।

श्रीराम हमारी संस्कृति में सत्य, धर्म, साहस और करुणा के अवतार हैं। ‘मर्यादा पुरुषोत्तम’ को आदर्श राजा, आज्ञाकारी पुत्र, अपराजेय योद्धा और सभी के लिए प्रेरणास्रोत के रूप में पूजा जाता है।

दीपावली के उत्सव में समृद्धि की देवी माँ लक्ष्मी की पूजा भी की जाती है। मेरी कामना है कि हमारे जीवन में प्रकाश, सद्भाव, समृद्धि और शांति लेकर आने वाला यह त्योहार हमारे जीवन को अधिक संपन्न बनाने के लिए एक नए उत्साह का संचार करे और हमारे आस-पास के लोगों के लिए खुशियां लेकर आए।”


नव दीप जले नव फूल खिले नित नई बहार मिले !

दीपावली के पावन अवसर पर मां लक्ष्मी का आशीर्वाद मिले !!

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ