Music

BRACKING

Loading...

शिवपुरी : जिले में डीएपी एवं एनपीके खाद की उपलब्धता एवं वितरण की जानकारी

 

             
जिले में डीएपी, एनपीके, यूरिया एवं एसएसपी उर्वरक किसानों को  वितरित किया जा रहा है। कृषि विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार 31 अक्टूबर को वितरण केंद्रों से यूरिया उर्वरक 144 मी.टन, डीएपी 166 मी.टन, एनपीके 53 मी.टन तथा एसएसपी 174 मी.टन का वितरण किया गया है।
उन्होंने बताया कि इसमें विपणन संघ एवं सहकारी सोसाइटी द्वारा यूरिया 27 मी.टन, डीएपी 100 मी.टन, एनपीके 28 मी.टन का वितरण, एसएसपी खाद 13 मी.टन का वितरण किया गया है। निजी संस्थाओं द्वारा यूरिया 117 मी.टन, डीएपी 66 मी.टन, एनपीके 25 मी.टन का वितरण और एसएसपी खाद 161 मी.टन का वितरण किया गया।
प्राप्त जानकारी अनुसार अभी 5541 मी टन यूरिया, 2085 मी टन डीएपी, 1336 मी टन एनपीके और 9143 मी टन एसएसपी की उपलब्धता है।
कृषक बंधुओं को उर्वरक पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हो सकेगा। साथ ही सभी को सलाह दी जाती है कि एनपीके उर्वरक का उपयोग करें। यह कृषि के लिए लाभकारी है। इसके अलावा नैनो यूरिया भी एक अच्छा विकल्प है। किसान नैनो यूरिया का उपयोग कर सकते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ