Music

BRACKING

Loading...

शिवपुरी : आनंद ग्राम में घर-घर दिवाली , नेकी की दीवार का शुभारंभ



शिवपुरी, 

राज्य आनंद संस्थान द्वारा प्रतिवर्ष मध्य प्रदेश के प्रत्येक जिले में घर-घर दीपावली अभियान चलाया जाता है, जिसमें जरूरतमंदों की मदद की जाती है। इसके अंतर्गत शिवपुरी जिले के रातौर आनंद ग्राम में भी गतदिवस आनंदम टीम शिवपुरी द्वारा अभियान संचालित किया गया।

शिवपुरी आनंदम टीम द्वारा कमजोर आर्थिक स्थिति वाले जरूरतमंद परिवारों के घर घर जाकर दीपावली किट भेंट की गई। आनंदम टीम ने आपसी सहयोग से एक साड़ी, श्रृंगार सामग्री, 5 किलो आटा, 500 ग्राम तेल, 500 ग्राम मिठाई का पैकेट, 500 ग्राम नमकीन, 25 दिए बाती- सामग्री द्वारा किट तैयार की गई।
सामग्री वितरण में अध्यात्म विभाग शिवपुरी के डीपीएल, मास्टर ट्रेनर्स, आनंदम सहयोगी तथा सक्रिय आनंदकों ने सहभागिता की। कार्यक्रम में विशेष से यू.एस. से शिवपुरी पधारे महर्षि महेश योगी के भावातीत ध्यान सिखाने वाले प्रशिक्षक श्री पैट्रिक भी पूरे समय साथ रहे तथा आर्थिक सहयोग भी प्रदान किया। उन्होंने आनंदग्राम रातौर के ग्राम वासियों को अध्यात्म विभाग के सहयोग से भावातीत ध्यान सिखाने की पहल भी की है।

                          नेकी की दीवार का शुभारंभ
           


मध्यप्रदेश के स्थापना दिवस के अवसर पर शिवपुरी में फिजिकल कॉलेज के सामने नेकी की दीवार का शुभारंभ स्वयंसेवक श्री अजय जुनेजा के कर कमलों द्वारा किया गया। इसके रखरखाव का दायित्व अध्यात्म विभाग अंतर्गत गठित महाकाली आनंद क्लब के द्वारा निर्वहन किया जाएगा।
दिलीप शाक्य, पप्पू सेठ, अशोक शाक्य चक्की वाले, अतर सिंह माझी, नारायण ठेकेदार, प्रकाश चंद धानुक आदि इस क्लब के प्रमुख सदस्य हैं। इस नेकी की दीवार की स्थापना से जरूरतमंद लोगों की मदद हो सकेगी। साथ ही सभी से अनुरोध किया जा रहा है कि अपनी आवश्यकता से अधिक वस्तुएं यहां रखें, जिससे जरूरतमंद उनका लाभ ले सकें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ