शिवपुरी
लोक निर्माण विभाग राज्यमंत्री श्री सुरेश धाकड़ राठखेड़ा एक दिवसीय प्रवास के दौरान 01 नवम्बर को दतिया जिले में विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राज्यमंत्री श्री राठखेड़ा 01 नवम्बर को प्रातः 9 बजे दतिया सर्किट हाउस पहुंचेगे। प्रातः 09.30 बजे पीताम्बरा पीठ के दर्शन करेंगे। प्रातः 10 बजे दतिया सर्किट हाउस में जनप्रतिनिधियों तथा कार्यक्रर्ताओं से भेंट करेंगे। प्रातः 10.50 जिला प्रशासन एवं उद्यानिकी विभाग द्वारा वृदावनधाम वाटिका सीतासागर में म.प्र.स्थापना दिवस एवं आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में भारत सरकार एवं म.प्र.शासन की आत्मनिर्भर भारत योजना एक जिला एक उत्पाद के अंतर्गत कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। सांय 05.30 बजे म.प्र.स्थापना दिवस पर आयोजित आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश के लिए जनभागीदारी अभियान समारोह कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे। रात्रि 8 बजे दतिया से शिवपुरी के लिए प्रस्थान करेंगे।
0 टिप्पणियाँ