Music

BRACKING

Loading...

दो दिवसीय 12वीं राज्य स्तरीय नेटबॉल प्रतियोगिता 28 दिसंबर से, हाई स्कूल मैदान पर आयोजित होने जा रहे प्रतियोगिता अटल बिहारी वाजपेयी वि.वि. के कुलपति करेंगे शुभारंभ

 


जांजगीर-चांपा/ जिले में दो दिवसीय 12 वीं राज्य स्तरीय नेटबाल प्रतियोगिता का आयोजन जांजगीर के हाई स्कूल मैदान पर होने जा रहा है इस प्रतियोगिता का शुभारंभ अपरान्ह 02ः00 बजे अटल बिहारी वाजपेयी वि.वि. बिलासपुर के कुलपति प्रो.एन.डी.एन. बाजपेयी करेंगे, कार्यक्रम में अध्यक्षता ओलंपिक संघ के कार्यकारी जिला अध्यक्ष अमर सुल्तानिया करेगे साथ ही विशिष्ट अतिथि के रूप में तरूण धर दीवान विभागाध्यक्ष, सूचना एवं प्रौद्योगिकी, विश्व विद्यालय बिलासुपर मौजदू रहेंगे ।प्रतियोगिता का समापन 29 दिसंबर को दोपहर 02ः00 बजे होगा जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में कलेक्टर जीतेन्द्र शुक्ला, अध्यक्षता एसपी प्रशांत ठाकुर करेंगे साथ ही सीईओ जिला पंचायत गजेन्द्र सिंह ठाकुर विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होगे।

इस संबंध में जानकारी देते हुए नेटबॉल संघ के अध्यक्ष डॉ अनिल तिवारी, सचिव राजेश राठौर और उपाध्यक्ष राजेश पाण्डेय ने बताया कि जिले के नेटबाल एसोशिएशन को नेटबॉल एशोसिशन ऑफ छत्तीसगढ़ ने राज्य स्तरीय 12 वीं महिला पुरूष नेटबाल प्रतियोगिता आयोजित करने का सुअवसर प्रदान किया है। यह दो दिवसीय प्रतियोगिता 28 दिसंबर से जांजगीर के हाई स्कूल मैदान पर आयोजित होगी जिसमें 14 बालक और 08 बालिका टीमें हिस्सा ले रही हैं इस तरह प्रतियोगिता में खिलाडियों और कोच मैनेजर सहित कुल साढ़े 300 लोग शामिल होंगे। मेहमान टीमों के ठहरने की व्यवस्था अग्रसेन भवन, बीटीआई, बास्केटबाल मैदान के बगल में स्थित अनुसूचित जाति प्राधिकरण मंगल भवन और ज्ञान ज्याति स्कूल में किया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ