पोहरी। पोहरी थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम परिच्छा में एक किशोरी घर से किताबें खरीदने की कहकर निकली लेकिन वह वापस नहीं लौटी। परिजनों ने उसकी आसपास तलाश की लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चल सका। इसके बाद वह थाने गए और मामले में केस दर्ज करवाया।
फरियादी पिता ने थाना पहुंचकर बताया कि बीते 10 दिसंबर को उसकी बेटी किताबें खरीदने की कहकर बाजार गई हुई थी जो वापस नहीं लौटी जिसे हर संभव जगह ढूंढा लेकिन उसका कोई सुराग नही लग सका। पुलिस ने फ़रियादि की सूचना पर धारा 363 के तहत मामला दर्ज कर किशोरी की खोजबीन शुरू कर दी
0 टिप्पणियाँ