डिप्टी कलेक्टर श्री अंकुर रवि गुप्ता ने बताया कि गुना-ग्वालियर रेलवे उपमंडल पर स्थित मानव सहित समपार फाटक क्रमांक 81 रेलवे किमी 1248/2-3 की वैकल्पिक यातायात व्यवस्था किये जाने की शर्त पर बंद करने की अनापत्ति प्रदाय की गई। जिसके तहत पश्चिम मध्य रेल, शिवपुरी के सहायक मण्डल अभियंता रेलवे समपार फाटक 5 मीटर चौडाई गुना 4.5 मीटर ऊंचाई बंद करने की अनुमति एवं अण्डरपास का सडक निर्भाण का कार्य सुरक्षित रूप से हो सके। निर्माण कार्य के दौरान कार्य पूर्ण हो तक आमजन के आवागमन को दृष्टिगत रखते हुये अन्य वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था कराना सुनिश्चित करें।
उक्त के क्रम में तहसीलदार शिवपूरी द्वारा स्थल जांच निरीक्षण में दर्शाया गया है कि ग्राम असुआखेडी (बिलोकला) तहसील शिवपुरी उक्त फाटक क्रमांक 51 एनएच-3 से बिलोकलां, असुआरेड़ी, चौकी, पिपरसमा, टोंगरा आदि ग्रामों के लिये सभी प्रकार के वाहनों के आवागम हेतु लगभग 20-25 ग्रामो के कृषको के आवागमन हेतु मुख्य मार्ग है। यदि फाटक क्रमांक 51 को बंद किया जाता है, तो लगभग 20-25 ग्रामों के व्यक्तियों का यातायात अवरोधित होकर लगभग 10 किमी का अतिरिक्त सफर तय करना होगा।गुना-ग्वालियर रेलवे उपमंडल पर स्थित मानव सहित समपार फाटक क्रमांक 81 रेलवे किमी 1148 2-3 को एलएचएस/आरयूबी बनाकर बंद करने की अनुमति उक्त के परिप्रेक्ष्य में मार्ग परिवर्तन की अनुमति की इस शर्त पर प्रदाय की जाती है कि जनहित की पर्याप्त सुरक्षा के नियमों का किया जाये, निर्माण स्थल के आसपास बैरिकेटिंग करते हुये उन पर रेडियम की पटिट्यां चस्पा की जायें, रेडियम युक्त साईनेज पर्याप्त संख्या में लगाये जाए एवं उक्त कार्य तीन माह के अन्दर पूर्ण कर इस कार्यालय को किये जाने की पाबंदी रखी जाये।
0 टिप्पणियाँ