Music

BRACKING

Loading...

शिवपुरी : एसडीएम पोहरी द्वारा तीन उचित मूल्य की दुकानों के संचालकों के विरुद्ध अर्थदण्ड अधिरोपित किया

 

शिवपुरी    

 अनुविभागीय अधिकारी(राजस्व) पोहरी श्री राजन बी नाडिया द्वारा खाद्यान्न वितरण में लापरवाही बरतने पर विकासखण्ड पोहरी की तीन उचित मूल्य की दुकान धोरिया, श्रीपुरा एवं खरई जालिम के संचालकों के विरुद्ध 10-10 हजार रूपए का अर्थदण्ड अधिरोपित कर अमानत राशि राजसात करने की कार्यवाही की गई है।

एसडीएम पोहरी श्री राजन बी नाडिया द्वा
रा निरीक्षण के दौरान शासकीय उचित मूल्य की दुकान धोरिया के संचालक विनोद शर्मा द्वारा 15 प्रतिशत खाद्यान्न वितरण करने, शासकीय उचित मूल्य की दुकान श्रीपुरा के संचालक ब्रजेश कुशवाह द्वारा 19 प्रतिशत खाद्यान्न वितरण करने तथा शासकीय उचित मूल्य की दुकान खरई जालिम के संचालक संजय रावत द्वारा एक प्रतिशत ही खाद्यान्न वितरण किया जाना पाया गया। साथ ही संबंधित को जारी कारण बताओ नोटिस का जवाब न देने के कारण सार्वजनिक वितरण प्रणाली आदेश 2015 की कंडिका 16 में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए संबंधित के विरुद्ध 10-10 हजार रूपए के अर्थदण्ड अधिरोपित की कार्यवाही कर अमानत राशि राजसात की गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ