Music

BRACKING

Loading...

पदोन्नति से कितना होगा लाभ-सत्यम सिंह नायक प्रदेश उपाध्यक्ष छत्तीसगढ़ सर्व शिक्षक कल्याण संघ

 


साथियों सरकार ने वन टाइम रिलेक्शन देकर पदोन्नति की प्रक्रिया आरंभ की है। वर्ष 1998 से सहायक शिक्षक के पद पर ही कार्य कर रहे सभी साथियों की पदोन्नति होना लगभग तय है, साथ ही 2005 में नियुक्त कई साथियों को भी इसका लाभ अवश्य मिलेगा।।

पदोन्नति के पश्चात इनका वेतनमान कितना हो जाएगा इस सम्बंध में छत्तीसगढ़ सर्व शिक्षक कल्याण संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यम सिंह नायक ने जानकारी देते हुए बताया कि 1998 में नियुक्त सहायक शिक्षक आज सातवें वेतन मान वेतन मैट्रिक्स लेवल 6 के 13वें स्टेज में है। और ₹36200 मूल वेतन के साथ लगभग ₹39599 का वेतन कटौती के बाद पा रहे हैं। 1998 में नियुक्त साथी सातवें वेतनमान के 13वें स्टेज में हैं अतः पदोन्नत होकर इनका वेतन निर्धारण भी पे मैट्रिक्स लेवल 8 के 13वें स्टेज में ही किया जाएगा।


इनका मूल वेतन ₹50500 निर्धारित होगा इनका सकल वेतन ₹61208 बन कर कटौती पश्चात इन्हें ₹55000 का वेतन प्राप्त होगा।

इसी प्रकार 2005 में नियुक्त साथी जिनका वर्तमान मूल वेतन ₹33100 है और सकल वेतन 40200 बनकर कटौती पश्चात ₹36229 की प्राप्ति हो रही है उन सभी साथियों को पदोन्नति के पश्चात ₹46200 का मूल वेतन प्राप्त होगा इनका सकल वेतन ₹56140 बन कर कटौती के बाद ₹50435 की शुद्ध प्राप्ति होगी।


साथियों जगह और स्थान के अनुसार मिलने वाले भत्ते के आधार पर कुछ रु का अंतर हो सकता है इससे ज्यादा नहीं होगा। यह गणना पदोन्नति की है यदि शासन क्रमोन्नति देता है तब भी यही वेतनमान क्रमोन्नत होने वाले साथियों को प्राप्त होगा।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ