जांजगीर चांपा-जीत की जिद करना खिलाडियों की पहचान है और इसके लिए जी तोड़ मेहनत और अनुशासन आवश्यक है , हम सुनते है किसी में प्रतिभा है लेकिन उस प्रतिभा का निखार परिश्रम और अनुशासन से ही हो सकता है ,
राज्य स्तरीय नेटबॉल प्रतियोगिता के समापन और पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य आसंदी से जिले के कलेक्टर जीतेन्द्र शुक्ला ने संबोधित करते हुए आगे कहा कि जिले में अपार संभावनाएं हैं और इसके लिए भी परिश्रम ,विजन और टीम स्पिरिट की जरुरत है , कार्यक्रम की अध्यक्ष आसंदी से एस पी प्रशांत सिंह ठाकुर ने विजेता खिलाडियों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए
सुखद भविष्य की कामना की अतिथियों का स्वागत नेटबॉल संघ के जिलाअध्यक्ष डॉ अनिल तिवारी ,उपाध्यक्ष राजेश पांडेय , सचिव राजेश राठौर एवं बास्केटबाल संघ के अध्यक्ष विनोद नेमी द्वारा किया गया।कलेक्टर तथा एस पी ने सहयोग के लिए अग्रसेन सेवा समिति के संजय अग्रवाल,छत्तीसगढ नेटबाल संघ के महासचिव जावेद अहमद खान,अब्बास आलम,सचिन भोरकर संतोष साहू को प्रतीचिह्न प्रदान किया।
जिला संघ द्वारा अतिथियों को प्रतियोगिता का प्रतीक चिह्न दिया गया। समारोह का संचालन कोषाध्यक्ष संस्कार द्विवेदी ने किया , इस अवसर पर जिला खेल अधिकारी प्रमोद बैस , भूपेश राठौर , राहुल सिंह , अमितेश राठौर सहित प्रदेश भर के खिलाड़ी और जिला संघ के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ