Music

BRACKING

Loading...

शिवपुरी : जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा वृद्धजनों को वितरित किए स्वेटर, जैकेट एवं गर्म मोजे

 


प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री विनोद कुमार के मार्गदर्शन में एवं जिला न्यायाधीश एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमती अर्चना सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को वृद्धाश्रम शिवपुरी में 26 वृद्धजनों को स्वेटर, जैकेट एवं गर्म मोजे वितरित किए गए।

   इस मौके पर वृद्धजनों से संबंधित योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी गई तथा उनकी समस्याएं सूचीबद्ध की गई। शिविर के दौरान जिला न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव श्रीमती अर्चना सिंह तथा जिला विधिक सहायता अधिकारी श्रीमती शिखा शर्मा उपस्थित रहीं।
   ज्ञातव्य हो कि इससे पूर्व भी सर्दियों को दृष्टिगत रखते हुए वृद्धजनों की आवश्यकता पूर्ति हेतु पानी गर्म करने के लिए दो इलेक्ट्रिक कैटल एवं मच्छरों से बचाव हेतु 20 गुड नाईट की मशीनें एवं लिक्विड भी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सौजन्य से वितरित की जा चुकी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ