Music

BRACKING

Loading...

बन्धुआगीरी से मुक्त हुआ आदिवासी बालक सनी , दबंग के विरुद्ध बाधित श्रम का मामला दर्ज

सहरिया क्रांति की पहल पर मुक्त हुआ सनी

शिवपुरी : कल सहरिया क्रांति के माध्यम से सामने आए बाल बंधुआ मजदूरी के मामले में आज सुरवाया थाना पुलिस ने पुलिस अधीक्षक शिवपुरी राजेश सिंह चंदेल के निर्देश पर आदिवासी बालक को बंधुआ बनाने वाले दबंग श्याम बिहारी गुर्जर के खिलाफ  न केवल मामला दर्ज किया बल्कि बालक सनी को  गुलामी की बेडिय़ों से मुक्त कराकर माता पिता के साथ घर भेज दिया।

           प्राप्त जानकारी के अनुसार डबिया ग्राम का 15 वर्षीय सनी आदिवासी कल सहरिया क्रांति संयोजक संजय बेचैन के पास पहुंचा व दबंग के यहां  एक साल से बंधुआ बने रहने की दास्तां सुनाई । संजय बेचैन  ने उसे  विधि सम्वत कार्यवाही  कराने का आश्वाशन दिया ।व किसी भी दबंग से भयभीत न होने की बात कही ।जिसके बाद उसने एक लिखित आवेदन पुलिस अधीक्षक शिवपुरी कार्यालय को सौंपा जिसमें स्वयं को बंधुआ मजदूरी से मुक्ति की गुहार लगाई थी। पुलिस अधीक्षक ने सुरवाया थाना प्रभारी रामेन्द्र सिंह चौहान को निष्पक्ष कार्यवाही के निर्देश दिए जिसके बाद सुरवाया थाना प्रभारी ने सनी आदिवासी की फरियाद पर आरोपी श्यामबिहारी गुर्जर पुत्र प्राण सिंह गुर्जर के खिलाफ धारा 374 आईपीसी, 16,17,18 बंधुआ मजदूरी अधिनियम एवं एससीएसटी एक्ट की धाराओं में कायमी कर ली है। साथ ही पुलिस ने बंधुआ बने बालक को उसके माता पिता के साथ घर भेज दिया है। इस पूरे मामले में खास बात यह रही कि बालक सनी आदिवासी स्वयं के साथ हुए व्यवहार के विरुद्ध दबंगों पर कार्यवाही के लिए अडिग रहा वहीं उसके माता पिता पूरे समय दहशत में दिखाई दिए जिन्हें पुलिस ने आश्वस्त किया कि किसी भी तरह की डरने की जरूरत नहीं है। सहरिया क्रांति संयोजक संजय बेचैन ने पुलिस का आभार व्यक्त किया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ