शिवपुरी।
प्रदेश के नागरिकों में स्वच्छता के प्रति प्रेरणा का संचार करने के लिए मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा इंदौर से राज्य स्तरीय प्रेरणा कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यशाला का प्रसारण सभी नगरीय निकायों में किया जाएगा। स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 की तैयारियों एवं विगत स्वच्छ सर्वेक्षण में उच्च प्रदर्शन करने वाले नगरीय निकायों का सम्मान किया जाएगा। शिवपुरी जिले में भी इस अवसर पर शिवपुरी जिले में भी प्लॉग रन स्वच्छता एवं प्रेरणा सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा।
जिले में 25 दिसम्बर को दौड़ेगा म.प्र. जीतेगा म.प्र. के तहत प्रात 09 बजे से प्लॉग रन सह स्वच्छता श्रमदान का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में कलेक्टर श्री अक्षय कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक श्री राजेश सिंह चंदेल, अपर कलेक्टर श्री उमेश प्रकाश शुक्ला, एसडीएम, एसडीओपी, अन्य प्रशासनिक अधिकारी एवं गणमान्य नागरिकगण उपस्थित रहेंगे।
यह प्लॉग रन पोलो ग्राउण्ड से शुरू होकर अग्रसेन चौक से होते हुए गुरुद्वारा चौक, माधव चौक, कोर्ट रोड, अस्पताल चौराहा, कस्टम गेट, गांधी पार्क एवं मानस भवन पर समाप्त होगी। इसी के साथ सम्मान समारोह का आयोजन प्रातः 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक मानस भवन पर किया जाएगा। मानस भवन में कर्मचारियों का सम्मान किया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान का इंदौर में राज्य स्तरीय प्रेरणा कार्यशाला आयोजन टाउन हॉल परिसर में एलईडी स्क्रीन द्वारा प्रसारित किया जाएगा। कार्यक्रम को दूरदर्शन भोपाल, यूट्यूब, और फेसबुक के माध्यम से भी देखा जा सकता है।
0 टिप्पणियाँ