विकासखण्ड पिछोर स्थित मैसर्स चतुर्वेदी खाद भण्डार पिछोर का एसएसपी उर्वरक का नमूना लेकर प्रयोगशाला में परीक्षण उपरांत मानक पाए जाने पर संबंधित फर्म को जारी किया गया प्रतिबंधित आदेश निरस्त किया गया है।
किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग के उपसंचालक एवं अनुज्ञापन अधिकारी श्री यू.एस.तोमर ने बताया है कि विगत माह मैसर्स चतुर्वेदी खाद भण्डार पिछोर के निरीक्षण के दौरान कंपनी कोरोमंडल इंटरनेशनल लिमिटेड कोटा राजस्थान का एसएसपी उर्वरक का नमूना प्रयोगशाला मेरठ उत्तरप्रदेश को पुनः विश्लेषण हेतु भेजा गया। प्रयोगशाला में परीक्षण उपरांत एसएसपी उर्वरक एनएसीएसपी205 -16.0 प्रतिशत के स्थान पर 16.08 प्रतिशत एवं डब्ल्यूएसपी 205 -14.50 प्रतिशत के स्थान पर 14.59 प्रतिशत पाया जाकर उक्त उर्वरक को मानक घोषित किया गया है। इसके साथ ही प्रयोगशाला मेरठ उत्तर प्रदेश के मानक परिणाम के आधार पर मैसर्स चतुर्वेदी खाद भण्डार पिछोर जिला शिवपुरी को जारी प्रतिबंधित आदेश को निरस्त किया गया है।
0 टिप्पणियाँ