कोलारस में मोबाइल दुकानदार को 20 हजार रु. भेजने की कहकर ऑनलाइन ठगी की
कोलारस में एक मोबाइल दुकानदार को धोखे में रखकर अज्ञात ठग ने खाते से 80 हजार रुपए पार कर दिए हैं। ठग ने कॉल किया तो दुकानदार के भाई ने गलती से उसे महाराज (देशी इलाज करने वाला) समझ लिया। ठग ने 20 हजार रु. का ऑनलाइन ट्रांजेक्शन कराने की बात कही। भाई का कॉल आने पर दुकानदार युवक को अहसास तक नहीं हुआ कि उसे ठगा जा रहा है। 5 रु. व 10 रु. का आदान प्रदान करने के बाद ठग ने यूपीआई लिंक भेज दी और युवक के खाते से पहले 20 हजार रु., फिर एक-एक करके 80 हजार रु. महज तीन मिनिट के भीतर गायब हो गए।
मंगलसिंह कुशवाह का कहना है कि ने बताया कि उसकी कोलारस में मोबाइल शॉप है। उसका भाई मानसिंह कुशवाह गले में दर्द की शिकायत लेकर एक महाराज के पास गया था। महाराज ने भाई का नंबर लिख लिया था। बुधवार को मोबाइल नंबर 7898935279 से कॉल आया तो मानसिंह गलती से महाराज समझ बैठा। ठग ने कहा कि मुझे 20 हजार रु. मंगवाने हैं, अपने खाते में लेकर मुझे दे देना है। मानसिंह ने भाई मंगलसिंह का नंबर दे दिया। ठग ने मंगलसिंह को कॉल कर भाई से बातचीत वाली बात कही। कन्फर्म करने ठग ने पहले 5 रु. भिजवाए। उसने 10 रु. भेज दिए। फिर यूपीआई लिंक भेजकर कहा कि अपना यूपीआई पिन डाल देना, आपके खाते में 20 हजार रु. पहुंच जाएंगे। लिंक खोलकर पिन डाला तो 20 हजार रु. खाते से पार हो गए। एक मिनिट में पैसे लेप्स होने की बात कहकर फिर से लिंक पर ट्रांजेक्शन करा दिया और इस तरह 80 हजार रु. पार हो गए। इसके बाद मंगल सिंह ने समझदारी दिखाई और सीधे बैंक शाखा जाकर खाता सीज करा दिया।
0 टिप्पणियाँ