पोहरी। जिले के सिरसौद थाना क्षेत्र के ग्राम भावखेड़ी में एक 6 साल के बच्चे का अपहरण हो गया। अपहरण के बाद उसके दादा को फि रौती के लिए फोन किया। मामले की जानकारी पुलिस को दी जहां पुलिस सक्रिय हुई और मासूम को खोज निकाला।
जानकारी के अनुसार हरिओम पुत्र नरेंद्र यादव 6 वर्ष निवासी भावखेड़ी के दादा दामोदर बीते रोज खेत पर काम कर रहे थे। इस दौरान उन्हें अज्ञात नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने कहा कि आपके बच्चे को हमने किडनेप कर लिया है पैसे लेकर आओ और अपने बच्चे को छुड़ाकर ले जाओ। जिस पर दामोदर घर गया तो उसे बच्चा नहीं मिला। इसके बाद सभी मिलकर थाने गए और पुलिस को जानकारी दी। मामले को देखते हुए पुलिस सक्रिय हुई और तत्काल इस मामले की सूचना पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल को दी राजेश सिंह चंदेल ने मामले की गंभीरता को समझा और तत्काल जिस नंबर से फोन आया उस नंबर लोकेशन पुलिस थाना पहुंचे पुलिस की सक्रियता देख आरोपी बच्चे को रोड किनारे छोड़ गए बच्चे के मिलने के बाद जब बच्चे से पूछताछ की तो बच्ची ने बताया कि उसे घर के बाहर से अजय का लड़का ले गया था। वह उसे एक सरसों के खेत में लेकर गया जहां उसे किशन का लड़का मिल गया उसके साथ में मुलायम जो कि वीरेंद्र का लड़का है वह भी मिल गया मुलायम ने उसे बिस्किट खिलाए और उसके बाद वह बेहोश हो गया इस मामले में पुलिस की सक्रियता को देख बदमाशों ने 8:30 बजे बच्चे को साइकिल पर बैठाकर रोड किनारे छोड़ दिया। पुलिस ने भूरा यादव निवासी भावखेडी पर मामला दर्ज कर लिया हैं।
0 टिप्पणियाँ