Music

BRACKING

Loading...

शिवपुरी : विकासखण्ड अकादमिक समन्वयक एवं जन शिक्षकों के पदो की पूर्ति किए जाने हेतु काउंसलिंग 22 जनवरी को

शिवपुरी 


जिला शिक्षा केन्द्र शिवपुरी के विकासखण्ड अकादमिक समन्वयक एवं जनशिक्षकों के पद पूर्ति हेतु काउंसलिंग 22 जनवरी को प्रातः 11 बजे कार्यालय जिला शिक्षा केन्द्र शिवपुरी में आयोजित की जाएगी।

डिप्टी कलेक्टर एवं जिला परियोजना समन्वयक श्रीमती शिवांगी अग्रवाल ने बताया कि राज्य शिक्षा केन्द्र के आदेश के क्रम में विकासखण्ड अकादमिक समन्वयक के रिक्त 08 पदों पर एवं जनशिक्षकों के रिक्त 22 पदों पर 22 जनवरी को काउंसलिंग की जाएगी। इस काउंसलिंग में जिले के समस्त उच्च श्रेणी शिक्षक, माध्यमिक शिक्षक, अध्यापक जिनकी आयु 01 जुलाई 2021 की स्थिति में 52 वर्ष से अधिक न हो तथा उनके विरूद्ध कोई विभागीय जांच, आपराधिक प्रकरण एवं लंबे समय से लगातार अनुपस्थिति की शिकायत आदि प्रचलित न हो अपने समस्त अभिलेखों को संकुल प्राचार्य से सत्यापित कराकर उक्त काउसंलिंग में सम्मिलित हो सकते है।

समाचार क्रमांक 124/2022       ---00---

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ