Music

BRACKING

Loading...

ग्राम पंचायत सिरसौद में 7 फरवरी को ग्राम न्यायालय का आयोजन

By braj rawat
 जिले में ग्राम पंचायत स्तर पर ग्राम न्यायालय की बैठक आयोजित की जाएगी। यह ग्राम न्यायालय ग्राम पंचायत भवनों में लगाए जाएगें।
न्यायाधिकारी जनपद पंचायत शिवपुरी श्री उमेश भगवती ने बताया है कि ग्राम न्यायालय के लिए तिथियां निर्धारित की गई है। जिसके तहत 07 फरवरी को ग्राम पंचायत सिरसौद, 14 फरवरी को ग्राम पंचायत सतनवाड़ा में एवं 18 फरवरी को ग्राम पंचायत सुभाषपुरा में तथा 28 फरवरी को ग्राम पंचायत सुरवाया में ग्राम न्यायालय की बैठक होगी तथा 04 मार्च को ग्राम पंचायत सुरवाया, 11 मार्च को ग्राम पंचायत सतनवाड़ा में एवं 14 मार्च को ग्राम पंचायत सिरसौद में तथा 25 मार्च को ग्राम पंचायत सुभाषपुरा में ग्राम न्यायालय की बैठक होगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ